छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, दुर्ग जिले समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 11 अगस्त यानी कल से फिर मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा मानसून 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। इससे दुर्ग सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भारी और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलो में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक शुक्रवार से दुर्ग जिले में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई से मानसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे प्रदेश के मानसून में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक साइक्लोन सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों और समुद्र दल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ा हुआ है।

इसके साथ ही मानसून की द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, गोरखपुर, सपौल, बालुरघाट और वहां से पूर्व में मणिपुर से होकर गुजर रही है। इसके चलेत प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button