छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी धामगाये का निधन

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा चुनाव- 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी विशेष पिता विनायक धामगाये का अस्वस्थता के चलते मंगलवार देर रात निधन हो गया।
वह 25 वर्ष के थे। श्री धामगाये निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे।
विशेष धामगाये डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बधियाटोला के रहने वाले थे।
श्री धामगाये विधि स्नातक के लिए दूसरे वर्ष में अध्ययनरत थे। राजनांदगांव ससंदीय क्षेत्र में इस बार कुल 15 प्रत्याशी हैं। उनमें विशेष सबसे कम आयु के थे।
गौरतलब है कि राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय चुनाव मैदान में है।

Related Articles

Back to top button