छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

आज मेरा जन्मदिन है! मेरे जीवन का एक वर्ष और बीत गया

आज मेरा जन्मदिन है!
मेरे जीवन का एक वर्ष और बीत गया
धूमिल छवि जिसकी है मेरे पास
थोडी खुशियां थोडे ग़म
कहीं जीत कहीं हार
यही तो है जिनके साए में
कट जाती है जिंदगी
एक स्वच्छंद आकाश और है मेरे पास
जिसमें लिखना है मुझे अपना कल
अपना आने वाला कल
उस कल को खुशगवार बनाएगी !

कठिन मत समझो जीवन को
यह तो एक खूबसूरत सी पाठशाला है,
जी भर के जियो जिंदगी के हर पल को,
क्यूंकि छोटी-छोटी खुशियों से भरता खुशियों का प्याला है !

यू तो आज हम कहने को बड़े हो गए, आज भी वो बचपन हमारा बाकी है।
जीवन में हर दिन एक नया उतार चढ़व आते हैं। यू तो नहीं हम जीना भूल जाते हैं, कुछ पल खुशी तो कुछ गम दे कर जया करते हैं।
हर साल आता है वो जन्म का शुभ अवसर समझ नहीं आता ख़ुशी बनाये या दुख हमारे जीवन का एक सुनहरा अवसर खो दिया करते हैं हम।

मुस्कान मगरे
रेप्युटेशन क्राफ्टर्स
मीडिया विशेषज्ञता

Related Articles

Back to top button