छत्तीसगढ़

दंतैल हाथी ने पति के सामने पत्नी को रौंदा

कोरबा। जिले में पति-पत्नी पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति बाल-बाल बच गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला ​​​कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र का है।

दरअसल, पति वृक्ष राम कंवर (55) अपनी पत्नी यादो बाई कंवर (50) के साथ बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इसी दौरान ऐलोंग से कलमी टिकरा के पास दंतैल हाथी का सामना हो गया। कुछ दोनों समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही हाथी ने यादों बाई पर हमला किया महिला, वह नीचे गिर पड़ी। हाथी ने उसे पैरों से रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं किसी तरह वृक्ष राम कंवर जान बचा कर घर भागा। घटनाक्रम की जानकारी देते ही गांव वाले सर्तक हो गए।

Related Articles

Back to top button