
पखांजूर। 09.06.2024 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को प्रार्थी के घर से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर कही भगा ले गया ह प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में गुम इंसान क्र. 14/2023 अपराध क्र. 108/2024 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर श्रीमती मनीशा ठाकुर रावटे, अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर प्रशांत शुक्ला, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थाना प्रभारी पखांजूर रामचन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना पखांजूर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 10.06.2024 नाबालिक का दस्तयाब किया गया, 11.06.2024 आरोपी रसीक बाला को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी रसीक बाला पिता सपन बाला उम्र 20 वर्ष साकिन पीव्ही 08 चाणक्यपुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




