योग दिवस पर शेयर मार्केट भी कर रहा अनुलोम-विलोम, सेंसेक्स-निफ्टी हरे से हुए

नई दिल्ली, विश्व योग दिवस के दिन शेयर मार्केट शवासन कर रहा है। सुबह शानदार तेजी के बाद अब बाजार की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। सेंसेक्स 418 अंकों की गिरावट के साथ 77059 पर आ गया है। एक समय यह 77808 पर था। वहीं, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 109 अंक नीचे 23457 पर ट्रेड कर रहा है। एक समय यह 23667 पर था। निफ्टी टॉप लूजर में हिन्दुस्तान यूनीलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक थे।
11:12 AM Share Market Live Updates 21 June: विश्व योग दिवस के दिन शेयर मार्केट भी अनुलोम-विलोम कर रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी पहले ऊपर चढ़े और अब दोनों नीचे आ गए हैं। सेंसेक्स 281 अंकों की गिरावट के साथ 77195 पर आ गया है। एक समय यह 77808 पर था। दूसर ओर निफ्टी भी 49 अंक टूटकर 23518 पर है। एक समय यह 23667 पर पहुंच गया था।
9:20 AM Share Market Live Updates 21 June: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर आईटी कंपनियों के शेयरों का दबदबा है। टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और विप्रो में शानदार तेजी है। टीसीएस में 1.67 पर्सेंट, टेक महिंद्रा में 2 फीसद और इन्फोसिस 1.71 फीसद की तेजी है।
9:15 AM Share Market Live Updates 21 June: योग दिवस पर शेयर मार्केट की सेहत अच्छी नजर आ रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 21 जून को सेंसेक्स 250 अंकों की उछाल के साथ 77729 पर खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 94 अंकों की बढ़त के साथ इस दिवस की शुरुआत 23661 के लेवल से करने में कामयाब रहा।
8:30 AM Share Market Live Updates 21 June:आज योग दिवस पर घरेलू शेयर मार्केट भी ‘अनुलोम-विलोम’ कर सकता है। कहने का मतलब यह है कि आज सेंसेक्स-निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शेयर मार्केट की शुरुआत आज सपाट होने के आसार हैं। क्योंकि, आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 23,595 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 10 अंक अधिक था। इसके अलावा एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ।




