छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

*राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक स्व. श्री केएस सुदर्शन जी की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला में सम्मिलित हुआ।*

*इस दौरान संघ के सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर जी के “भारतीय परिवार की व्यवस्था शक्ति” जैसे विषय पर महत्वपूर्ण उद्बोधन का श्रवण किया, उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूज्य सुदर्शन जी का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ और यही उन्होंने अपने देह का त्याग किया। उन्होंने अपना हर पल देश के लिए जिया, देश के लिए सोचा। उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।*

*कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ. रमन सिंह जी, आरएसएस के मध्यक्षेत्र संघचालक श्री पूर्णेंदु सक्सेना जी, श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच के संरक्षक श्री राजेंद्र दुबे जी और अध्यक्ष श्री मोहन पवार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।*

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Related Articles

Back to top button