छत्तीसगढ़

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन 10 जुलाई तक

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से अपने आवेदन में राज्य खेल संघों से अनुशंसा कराकर और शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित खेल एवम युवा कल्याण के जिला कार्यालय या संचालनालय रायपुर में अब 10 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया है। पूर्व में 30 जून 2024 आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि था। खिलाडी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इन पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल है। इसके साथ ही वर्ष वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in

स्पोर्ट्सवायडबल्यू डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन किया जा सकता है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार का मोबाइल नंबर 9977115799 है।

राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के चलिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार : राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार : जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान : ऐसे महिला, पुरुष खिलाडी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो, उन्हें शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button