युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना इलाके में युवक का अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया है कि गुढ़ियारी इलाके से युवक को कार में उठाकर ले गए और फिर मंदिरहसौद इलाके के एक घर में बंद कर बेसबॉल और चाकू से हमला किया। बेहोश होने पर युवक को मरा समझकर सड़क पर फेंक सभी अपहरणकर्ता फरार हो गए। युवक को जब होश आया तो उसे गंभीर हालत में डायल 112 के जवान की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रथम दृष्ट्या पुराने विवाद के चलते आरोपी प्रिंस बागड़े और अंशुल ने इस घटना को अंजाम दिया है ऐसा पुलिस का मानना है।
रायपुर में एक युवक को किडनैप कर बदमाशों ने बेस-बॉल बैट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान युवक दर्द से लगातार मां-मां चिल्लाता रहा। इस पर आरोपी उससे कहते कि पापा-पापा बोल तो तुझे छोड़ देंगे। बदमाशों ने युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उसे मरा हुआ समझकर कार से 25-30 किलोमीटर दूर ले गए और वहां फेंक दिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी का है। बताया जा रहा है कि पीटने वाले बदमाशों में एक लड़का मार खाने वाले युवक का ही दोस्त है।”




