व्यापार

इस एनर्जी कंपनी के बिक गए करोड़ों शेयर, निवेशकों में हड़कंप

JSW Energy Share: जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर की कीमत में गुरुवार को 3% से अधिक की गिरावट आई। शेयरों में यह गिरावट एक खबर के बाद आई है। दरअसल, कंपनी के प्रमोटर जेएसडब्ल्यू इन्वेस्टमेंट्स ने ओपन मार्केट के जरिए कंपनी में लगभग 1.3% हिस्सेदारी बेची  है। बीएसई पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर 3.81% गिरकर ₹354.05 पर पहुंच गए।

क्या है डील
16 अगस्त को, JSW इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने JSW एनर्जी लिमिटेड में 1.28% हिस्सेदारी या 2.1 करोड़ इक्विटी शेयर खुले बाजार के माध्यम से बेचे गए। यह  ₹341.7 प्रति शेयर की कीमत पर कुल मिलाकर ₹718 करोड़ में बेचे थे। ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट फंड ने बुधवार को ₹351 करोड़ में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की 0.6% हिस्सेदारी या 10,284,024 शेयर ₹341.70 प्रति शेयर पर खरीदे। राजीव जैन समर्थित निवेश फर्म द्वारा यह दूसरा ब्लॉक डील है। इससे पहले सोमवार को जेएसडब्ल्यू एनर्जी के 1.2 करोड़ शेयर ₹345 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे गए थे। जो कुल मिलाकर ₹411 करोड़ था। JSW एनर्जी Q1 के नतीजों के अनुसार, कंपनी ने ₹290 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल-दर-साल 48% की गिरावट है, जबकि इसका राजस्व 3.23% गिरकर ₹2,928 करोड़ हो गया।

कंपनी के शेयरों के हाल
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर की कीमत पिछले तीन महीनों में 43% बढ़ी है। JSW एनर्जी के शेयर 23.6% YTD ऊपर हैं। दोपहर 12:10 बजे, बीएसई पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर मूल्य 3.36% कम होकर ₹355.75 पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Back to top button