राष्ट्रीय

मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सभी कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और दृढ़ सेवा भावना की सराहना की है।
श्री मोदी ने शनिवार को डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संदेश में कहा, “स्थापना दिवस के अवसर पर, सभी सीआरपीएफ इंडिया कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण और अथक सेवा वास्तव में सराहनीय है। वे हमेशा साहस और प्रतिबद्धता के उच्चतम मानकों के पक्षधर रहे हैं। हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने में उनकी भूमिका भी सर्वोपरि है।”
इस बल की स्थापना आज के ही दिन 1939 में की गयी थी। बल का मुख्यालय नयी दिल्ली में है। इस बल में कर्मचारियों की संख्या तीन लाख से भी अधिक है।

Related Articles

Back to top button