छत्तीसगढ़

मारुति बिल्डकॉन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंसर मरीजों के लिए रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।

रायपुर – पिछले वर्ष प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था जिसमे लोग रक्तदान के लिए हिस्सा लिए थे। जो कि मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। वही इस बार रक्तदान शिविर के साथ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया । और इस बार लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए जिसमे सैकड़ों लोगों ने अपनी आँखों की जांच कराए। एवं रक्तदान शिविर में 44 यूनिट रक्तदान किए। संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल एवं ASG Eye हॉस्पिटल द्वारा कैंप लगाया गया। मारुति बिल्डकॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर हमेशा से चाहते आ रहे हैं कि असहाय एवं गरीब मरीजों को रक्तदान एवं ऐसे पुनीत कार्य कर उनका सेवा करने का अवसर मिले। वह अब अपने संस्था के साथ मिलकर कर रहे हैं । वही रक्तदान में आए संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी मारूति बिल्डकॉन के सभी स्टॉफ को रक्त के बारे में अच्छे और फायदेमंद जानकारी दिए। ASG Eye हॉस्पिटल वाले भी आँखो के बारे कई सारे उपचार बताए । सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं श्री फल से सम्मान किए। साथ संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल द्वारा मारूति बिल्डकॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमंत कुमार मल्लिक एवं डायरेक्टर जयश्री राउत जी को पुरस्कार से सम्मानित किए।

Related Articles

Back to top button