अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में फ्रेंडशिप डे,हरेली और वृक्षमित्र दिवस मनाया गया।

हर साल की तरह इस साल भी महाविद्यालय प्रांगण में पौधे रोपे गए और शिक्षकों ने एक दूसरे को पौधा भेंट कर फ्रेंडशिप डे मनाया….
.शिक्षकों द्वारा गेड़ी चढ़ सावन का पहला त्योहार मनाया गया
..इस अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर वी के अग्रवाल ने बताया की वृक्ष से अच्छा और सच्चा दोस्त कोई नही..यदि उसकी देखभाल अच्छे से की जाए तो वह बाद में हम फल और छाव देता है मनुष्य को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने सावन के पहले त्योहार हरेली पर गेड़ी चढ़ कर अपनी खुशी शिक्षकों संग बांटी और सबको शुभकामनाएं दी।
एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर अमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री की योजना एक वृक्ष मां के नाम के बारे में बताते हुए कहा हर साल हम वृक्ष मित्र का त्योहार मानते है और यही संदेश देते है की वृक्ष लगा कर पर्यावरण की मदद की जाए…उसके तर्ज पर एक छोटी सी कोशिश यही है की हर घर में एक पेड़ जरूर होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना एक पेड़ मां के नाम का प्रचार पूरे भारत में किया जा रहा।यह मुहिम अग्रसेन महाविद्यालय में भी चलाया गया और वृक्ष को मित्र बनाने का संदेश दिया गया।



