छत्तीसगढ़रायपुर

अग्रसेन महाविद्यालय मे फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया

अग्रसेन महाविद्यालय मे फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया


अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में, कॉमर्स एवं प्रबंध विभाग द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक डॉ व्ही.के.अग्रवाल जी ने फ्रेशर्स पार्टी की महत्ता पर अपने विचार रखे, महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ.अमित कुमार अग्रवाल जी ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन को करने हेतु मार्गदर्शन दिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेन्द्र कुमार राजपूत जी ने फर्स्ट इंप्रेशन इस द लास्ट इंप्रेशन इस संबंध में विचार रखा एवं सीनियर छात्रों को उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजन हेतु बधाई प्रेषित किया।नवप्रवेशीत छात्र-छात्राओं ने रैंप वाक किया, गेम्स खेले, डी.जे की धुन मे थिरकन किया, कार्यक्रम में मिस फ्रेशर बी. कॉम प्रथम वर्ष से वैशाली चंद्राकर और मिस्टर फ्रेशर बी. कॉम प्रथम वर्ष के मोहित प्रजापति रहे। मिस्टर इवनिंग बी. बी.ए फर्स्ट ईयर से कार्तिक तिवारी रहे एवं मिस इवनिंग बी. बी. ए प्रथम से ही वैष्णवी कटरे रहीं।

Related Articles

Back to top button