कलेक्टर कॉल सेंटर से प्राप्त जनशिकायत के त्वरित निदान हेतु जोन 9 स्वास्थ्य विभाग टीम ने दलदल सिवनी में लोगो सहित अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा डालने वाली 2 गाड़ियों को जप्त कर मोवा थाने के सुपुर्द किया
कलेक्टर कॉल सेंटर से प्राप्त जनशिकायत के त्वरित निदान हेतु जोन 9 स्वास्थ्य विभाग टीम ने दलदल सिवनी में लोगो सहित अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा डालने वाली 2 गाड़ियों को जप्त कर मोवा थाने के सुपुर्द किया 
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर कॉल सेंटर से नागरिको की प्राप्त जनशिकायत पर त्वरित निदान कार्यवाही करने आज जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी
के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जोन 9 क्षेत्र दलदल सिवनी सन सिटी के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा निजी सफाई वाहनों में कचरा डंप कर मैदान में डलवाया जाना पाकर संबंधित शिकायतकर्ता लोगो सहित पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के 2 वाहनों को कचरा डालते पकडा एवं नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने दोनो संबंधित वाहन मोवा थाना ले जाकर थाना प्रभारी के सुपुर्द करने की कार्यवाही की एवं कलेक्टर कॉल सेंटर से प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यवाही कर त्वरित निदान किया।