रायपुर

0निगम स्वास्थ्य विभाग ने वार्डो में ड्राई डे स्वास्थ्य अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया,

0निगम स्वास्थ्य विभाग ने वार्डो में ड्राई डे स्वास्थ्य अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया,

लगभग 1900 घरों का सर्वे कर नागरिकों को डेंगू के प्रति जागरूक बनाया, गमलों, टायरों में जमा पानी खाली करवाया,सभी 70 वार्डों के खाली भूखंडों में जले हुए मोबिल ऑइल का व्यापक छिड़काव0 रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज शनिवार ड्राई डे स्वास्थ्य अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान सभी वार्डों में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार वार्ड पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में चलाया गया. नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सफाई वाहनों से मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने सार्वजनिक मुनादी कर अपील की गयी. नागरिकों को डेंगू के लक्षणो, बचाव की जानकारी दी गयी. लगभग 1900 घरों का सर्वे शनिवार ड्राई डे पर किया गया. घरों के विंडो कूलरों से भरा पानी तत्काल खाली करवाया गया. खाली विंडो कूलरों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया गया. टायरों और गमलों में जमा पानी तत्काल खाली करवाया गया. नागरिकों से अपील की गयी कि अपने घरों एवं आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और कहीं पर भी पानी का जमाव ना होने दें. इसके साथ ही सभी वार्डों में खाली भूखंडों में जले हुए मोबिल ऑइल का व्यापक छिड़काव करवाने एवं उसमें एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाने का क्रम जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु सतत निरन्तर जारी रहा. इस अभियान में कल दिनांक 1 अगस्त 2024 तक सभी 70 वार्डों के सभी खाली भूखंडों को कवर करते हुए उनमें जले हुए मोबिल ऑइल का व्यापक छिड़काव एवं एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया जायेगा.

Related Articles

Back to top button