सरस्वती सायकिल वितरण शा.उ.मा.वि. सेजबहार
उमा वाणी न्यूज़

कल दिनाँक 4/9/24 को माननीय विधायक श्री मोतीलाल साह जी (रायपुर ग्रामीण) के मुख्य अतिथ्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेजबहार मे नव प्रवेशी कक्षा नवमी की छात्रायो को छ. ग. शासन की प्रमुख योजना निशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सायकिल वितरण किया गया।
इस योजना के पात्र बालिकाओ को सायकिल प्रदाय की गयी इस कार्यक्रम मे माननीय विधायक महोदय जी ने अपने आशीष वचन मे शाला के सभी बालिकाओ को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़े और जीवन में आगे बढ़े माता-पिताः गुरुजनो एवं विदयालय का नाम रोशन करे इस अवसर पर छात्रसंघ एवं युवा क्लब के छात्र सदस्यों को अपनी जिम्मेदारीयो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु. शाला की व्याख्याता श्रीमती सीमा हिरवानी दवारा शपथ ग्रहण कराया गया सायकिल वितरण कार्यक्रम मे श्रीमती अनिता साहू सरपंच सेजबहार, श्रीरूपचंद टण्डन उपसरपंच शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री ढालेंद्र कुमार साहु सरपंच प्रतिनिधी तरुण साहु समस्त पंचगण शाला विकाम समिति के सदस्यगण आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना राजपूत ने स्वागत भाषण एवं श्रीमती अंजूसिह ने आभार प्रगट किए इस कार्यक्रम में श्री हरीश कुमार ध्रुवंशी संकुल समन्वयक एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिका की उपस्थिति रही. मंच संचालन तरूण कुर्म ने व्याख्यता की



