
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर का शुभारंभ 5 सितंबर 2022 को किया गया था। जिसके प्रशिक्षक है नायक योगेश साहू शिक्षक, नायक कमल नारायण मिश्रा शिक्षक, नायक अश्वनी साहू शिक्षक। इस प्रशिक्षण का आसपास के युवाओं ने भरपूर लाभ उठाया है। इस प्रशिक्षण से अमित कुमार साहू पिता पुनारद राम साहू ग्राम पलौद एवं हेमंत कुमार पाल छोटे उरला, अभनपुर का चयन अग्निवीर थलसेना में हुआ है। दिनांक 5 सितंबर 2024 को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर का दूसरा स्थापना दिवस प्रशिक्षण ग्राउंड में मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर से लगभग 100 पौधे लाया गया था। जिसका रोपण समस्त प्रशिक्षक गण नायक योगेश साहू, नायक कमल नारायण मिश्रा, जिला कल्याण संयोजक रायपुर आन. लेफ्टिनेंट शैलेश शुक्ला, हवलदार सुरेंद्र कुमार, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर से डॉ भारती अग्रवाल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा , नारायण सेन, श्याम कुमार बघेल, हवलदार संतोष कुमार साहू वाणिज्य अधिकारी संचनालय, नया रायपुर , ईश्वरीलाल गायकवाड प्रधान आरक्षक अभनपुर, नायक नीरज पाठक, हेमंत कुमार साहू शिक्षक एवं समस्त प्रशिक्षणार्थी बच्चों के द्वारा प्रशिक्षण ग्राउंड में रोपण किया गया। जिसमें आम, अमरूद, कटहल, नीलगिरी के पौधे शामिल है।




