विधानसभा मार्ग आमासिवनी के पास नाले में अचानक गिरे एक मवेशी को निगम जोन 9 की टीम ने तत्काल पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला

रायपुर – आज विधानसभा मार्ग आमासिवनी क्षेत्र के पास के नाले के समीप के रहवासी क्षेत्र के निवासियों ने रहवासी क्षेत्र के नाले में अचानक एक मवेशी के गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी

इसे तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा द्वारा दिए गए आदेशानुसार संबधित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री के.के. शर्मा, श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अदिव्य हजारी, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से संबंधित स्थल पहुंचकर विधानसभा मार्ग आमासिवनी के पास के रहवासी क्षेत्र के नाले में अचानक गिरे एक मवेशी को जेसीबी मशीन एवं रस्सी एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और समुचित व्यवस्था हेतु उक्त मवेशी को काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठान भेजा गया। इस कार्य हेतु संबंधित रहवासी क्षेत्र विधानसभा मार्ग आमासिवनी के पास के नाले के समीपस्थ रहवासी क्षेत्र के निवासियों ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 की काउकेचर टीम को सराहा एवं जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही कर नाले में अचानक गिरे एक मवेशी को बाहर सुरक्षित निकालने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।


