राजधानीवासियों को शीघ्र मिलेगी एक और बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में
राजधानीवासियों को शीघ्र मिलेगी एक और बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में
दशहरा पर दिखेगी रामायण कालीन सभ्यता की सुन्दर कलाकृतियाँ, पचपेडीनाका चौक का सौंदर्य शीघ्र निखारने तैयारी0 रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से राजधानीवासियों को शीघ्र एक और बैडमिंटन कोर्ट की शानदार सौगात देने की तैयारी की जा रही है. नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 द्वारा भाठागांव मैदान में खिलाडियों और खेलप्रेमियों के लिए नवीन बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण एवं विकास कार्य तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है. नगर निगम जोन क्रमांक 6 द्वारा इस वर्ष दशहरा पर्व पर ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में रामायण कालीन सभ्यता की जानकारी नागरिकों को सुन्दर कलाकृतियों के माध्यम से देने की तैयारी तेजी के साथ निरन्तर प्रगति पर है. इसमें नगरवासियों को ऐतिहासिक रामायण काल की जानकारी देने दीवारों पर सुन्दर आर्ट वर्क के माध्यम से सुन्दर तरीके से कलाकृतियों को कलाकारों के माध्यम से उकेरने का कार्य तेजी से प्रगति पर है. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने जोन अधिकारियों को निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 द्वारा राजधानी शहर के महत्वपूर्ण मार्ग पचपेड़ीनाका चौक का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र करवाने कार्ययोजना तैयार की जा रही है. आयुक्त ने इन कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा को दिए हैँ.