छत्तीसगढ़
शिव रूद्रा अभिषेक संपन्न हुआ

सावन के पावन महिने में छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा कलेक्टर परिसर गार्डन स्थित बापू की कुटिया में जनकल्याण हेतु शिव रूद्रा अभिषेक किया गया । पार्थिव शिवलिंग बनाकर भक्तजनों द्वारा श्रृद्धा भक्ति पूर्वक महादेव की पूजा अर्चना कर जनकल्याण की प्रार्थना की गई हर हर महादेव के उद्घोष से कुटिया गुंजायमान रही । इस अवसर पर बडी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे । अभिषेक के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां भी रही । इस अवसर पर बिलासपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीमती गिरिजा तिवारी, पंडित जुगल किशोर शकुंतला देवी, स्मिता सिंह , गोविन्द अग्रवाल, डाक्टर अनुश्री पाठक हासी बेनर्जी सुषमा बग्गा, अपर्णा काकुन, अशोक आदि उपस्थित रहे ।


