रायपुर

नगर निगम द्वारा ढाई लाख बकायादारों को वाट्सएप चैट बाॅट से संपत्तिकर अदा करने डिमांड बिल एवं पेमेंट लिंक भेजी जायेगी   अगले एक सप्ताह तक बड़े बकायेदारों माॅल्स, होटल, पेट्रोल पंप आदि को डिमांड बिल दिया जायेगा 

नगर निगम द्वारा ढाई लाख बकायादारों को वाट्सएप चैट बाॅट से संपत्तिकर अदा करने डिमांड बिल एवं पेमेंट लिंक भेजी जायेगी 
 अगले एक सप्ताह तक बड़े बकायेदारों माॅल्स, होटल, पेट्रोल पंप आदि को डिमांड बिल दिया जायेगा

अपर आयुक्त ने बैठक लेकर जोन 3 एवं 4 के राजस्व अमले को कम राजस्व वसूली पर चेतावनी दी एवं तत्काल राजस्व वसूली तेज करने निर्देष दिये 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने उपायुक्त राजस्व श्री विवेकानंद दुबे, आईटी विषेषज्ञ श्री रंजीत रंजन, सभी जोनो के सहायक राजस्व अधिकारियों की बैठक राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु बुलवायी एवं समीक्षा कर आवष्यक निर्देष दिये।
नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निगम के वाट्सएप चैट बाॅट नंबर 9111666207 से नगर निगम के ढाई लाख बकायेदारों को एसएमएस के माध्यम से डिमांड बिल एवं पेंमेंट लिंक भेजने की कार्यवाही आयुक्त के निर्देषानुसार की जायेगी।
अपर आयुक्त ने बैठक में सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिये कि अगले एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन अभियान चलाकर नगर निगम के सभी बड़े बकायेदारों, बड़े करदाताओं , होटलों, माॅल परिसरों, पेट्रोल पंपों, व्यवसायिक परिसरों में जाकर उन्हें संपत्तिकर व अन्य निगम करों का डिमांड बिल अनिवार्य रूप से पेमेंट करने प्रदान करें। प्रतिदिन सतत रूप से नगर के सम्पूर्ण व्यवसायिक क्षेत्रों में राजस्व वसूली अभियान तेज गति से चलाया जाये। घर-घर जाकर अमृत मिषन योजना के तहत नल कनेक्षन लेकर पेयजल प्राप्त कर रहे सभी हितग्राहियों का सर्वे कर उन्हें डिमांड बिल देकर नियमानुसार उनसे जलकर की वसूली शत प्रतिषत सुनिष्चित करने अभियान चलाया जायेगा। आवासीय क्षेत्रों में व्यवसाय कर रहे लोगो , संस्थाओं पर नियमानुसार रिकार्ड अपडेट कर निरंतर अभियान चलाकर व्यवसायिक कर का रोपण कर वसूली सुनिष्चित की जाये।
अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने समीक्षा बैठक के दौरान जोनो की राजस्व वसूली का अवलोकन किया एवं जोन 3 एवं जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा की गई कम राजस्व वसूली को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं चेतावनी देकर राजस्व वसूली तेजी के साथ करने के निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह बाद सभी जोनो की राजस्व वसूली कार्य की गहन समीक्षा की जायेगी एवं उसमें यदि राजस्व वसूली काम में कमी व लापरवाही मिली तो संबंधित जोन के राजस्व अधिकारियों पर नियमानुसार कडी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button