जिला जनसंपर्क कार्यालय
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण
कचरे का हुआ उठाव
रायपुर 10 सिंतबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन 10 वार्ड क्रमांक 52 निवासी श्री गेदलाल साहू ने कचरा उठाव नहीं होने की शिकयत की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 52 के गली नंबर 7 में कचरे का प्रतिदिन उठाव नहीं किया जाता है। सफाई करके कचरे को वहीं ठंप कर दिया जाता है। कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से फिर से फैल जाता है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत भी की थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। समस्या का निराकरण होने से श्री साहू ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।



