रायपुर

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण मिली महतारी वंदन की राशि

जिला जनसंपर्क कार्यालय

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

मिली महतारी वंदन की राशि

रायपुर 10 सिंतबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। राजातालाब निवासी श्रीमती निर्मला साहू ने महतारी वंदन योजना की राशि नियमित नहीं मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शुरूआत में तीन महीने तक तो योजना की राशि नियमित आ रही थी। लेकिन उसके बाद से राशि आना बंद हो गई है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी जानकारी मांगी लेकिन वहां से भी उनको सही जबाव नहीं मिला। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा था। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। साथ उनके खाते में योजना की राशि आने लगी है। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती साहू ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button