रायपुर

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 8 के वार्ड 21 के विभिन्न 13 स्थानों में एकमुश्त 1 करोड़ 60 लाख रूपये के विविध नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात,

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 8 के वार्ड 21 के विभिन्न 13 स्थानों में एकमुश्त 1 करोड़ 60 लाख रूपये के विविध नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात,

वार्ड में शीघ्र होंगा महतारी सदन, आदर्श आंगनबाडी,उद्यान में ओपन जिम, स्मार्ट शौचालय, रैनबसेरा, सामुदायिक भवन का निर्माण0
रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के क्षेत्र में विभिन्न 13 स्थानों पर अधोसंरचना मद, विधायक निधि, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 1 करोड़ 60 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर वार्ड 21 के पार्षद श्री सुनील चंद्राकर पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए.के. हालदार, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता श्री ईष्वर लाल टावरे सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ कर शानदार सौगात दी ।
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने वार्ड क्रमांक 21 में वार्ड पार्षद श्री सुनील चंद्राकर एवं गणमान्यजनों सहित अधोसंरचना मद से मिश्रा आटा चक्की के पास उद्यान निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये में, आदर्श नगर में राकेश चंद्राकर के घर के पास उद्यान निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये में, भाटापारा मोहल्ला में आदर्श आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये में, साहूपारा में रंगमंच निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये में, अयप्पा मंदिर के पास उद्यान में ओपन जिम निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये में, सतनामी पारा में अधूरे सामुदायिक भवन को पूर्ण करवाने के कार्य हेतु 10 लाख रूपये में,एम्स के पास स्मार्ट सुलभ शौचालय एवं रैनबसेरा निर्माण कार्य 20 लाख रूपये में, टाटीबंध में हरदिया साहू समाज भवन के समीप रिक्त भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 14 लाख रूपये में, शीलता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये में, शासकीय प्राथमिक शाला भवन टाटीबंध में वाशरूम निर्माण कार्य हेतु 6 लाख रूपये में, टाटीबंध में महतारी सदन ( आंगनबाडी ) निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपये में, टाटीबंध में महतारी सदन निर्माण द्वितीय चरण निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपये में, टाटीबंध में महतारी सदन के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्य हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से भूमिपूजन करके कार्यारंभ करवाया । रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 8 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को अधोसंरचना मद, विधायक निधि, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि मद में स्वीकृति अनुसार विकास कार्यो को स्थल पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button