स्वच्छता ही सेवा अभियान: रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने टाटीबंध में वार्ड पार्षद सहित रहवासियों को दिलवाई सामूहिक स्वच्छता शपथ
स्वच्छता ही सेवा अभियान: रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने टाटीबंध में वार्ड पार्षद सहित रहवासियों को दिलवाई सामूहिक स्वच्छता शपथ
रायपुर – केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में सभी जोनों के समस्त वार्डों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2024 स्वच्छ भारत दिवस तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता सम्बन्धी विविध सकारात्मक गतिविधियां की जाएंगी. आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड नम्बर 21 क्षेत्र के टाटीबंध में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने वार्ड पार्षद श्री सुनील चंद्राकर, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस सहित टाटीबंध क्षेत्र के रहवासियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार , कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं अन्य जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवाई.



