रायपुर

मोहबाबाजार स्कूल में षिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक पेड माँ के नाम रोपित किया 

मोहबाबाजार स्कूल में षिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक पेड माँ के नाम रोपित किया

रायपुर – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर एक पेड माँ के नाम सुरक्षित स्थानों पर रोपित करने का महाभियान निरन्तर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रगति पर है। इसके तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम जोन 7 द्वारा आज जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबाबाजार शासकीय स्कूल परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के षिक्षक, षिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थी बच्चों के साथ मिलकर नगर निगम जोन 7 जोन कमिष्नर श्रीमती प्रिती सिंह एवं जोन अधिकारियों के साथ एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। रोपित किये गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल अपनी संतान की भांति करने का सामूहिक संकल्प समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया।

Related Articles

Back to top button