रायपुर

विसर्जन कुण्ड में भक्तगणों का मेला, निगम द्वारा उपलब्ध क्रेन से व्यवस्थित विसर्जन, 42 घंटे में विसर्जन कुण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा 5908 छोटी, 1210 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन, निगम

विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन करने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में भक्तगणों का मेला, निगम द्वारा उपलब्ध क्रेन से व्यवस्थित विसर्जन, 42 घंटे में विसर्जन कुण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा 5908 छोटी, 1210 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन, निगम द्वारा विसर्जन कुण्ड स्थल की निरन्तर विशेष सफाई, स्वच्छता सिग्नेचर केम्पेन जारी 0
रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में विगत दिवस अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर से प्रथम पूज्य देव विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा दी गयी विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन करने श्रीगणेश भक्तों का मेला आज भी लगातार तीसरे दिन सुबह से लगा रहा। भक्तजन श्रीगणेश की घरों एवं पंडालों में बिठायी मूर्तियों को लाकर नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में उपलब्ध क्रेन एवं रोलिंग मशीन की सहायता से पूजा अर्चना, आरती के बाद नम आँखों से गणपति बप्पा को दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर्व को एवं विगत दिवस और आज लगातार तीसरे दिन बिदाई देने जुटे रहे। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई मित्रों के विशेष गैंग की सहायता से महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड स्थल की निरन्तर विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाई जा रही है। पूजन सामग्रियों, फूल हार आदि के अपशिष्ट को तत्काल उठवाया जा रहा है एवं स्वच्छता कायम की जा रही है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिस जोन की टीम की विसर्जन कुण्ड स्थल पर ड्यूटी होती है, उक्त जोन के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्वच्छता सिग्नेचर कैंपेन चलाकर आमजनों कोजीवन में स्वच्छता का महत्व की जानकारी देकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी दी गयी है कि नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप विगत दिनांक 17 सितम्बर को सुबह 6 बजे से लेकर आज 19 सितम्बर को संध्या 6 बजे तक उक्त लगातार 42 घंटे की अवधि में श्रद्धालुजनों द्वारा श्रीगणेश की 5908 छोटी मूर्तियों एवं 1210 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है। श्रीगणेश की मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला अभी भी विसर्जन कुण्ड स्थल पर श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा निरन्तर जारी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर माननीय एनजीटी, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से विसर्जन व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से विसर्जन कुण्ड में दी गयी है। इस हेतु 8 – 8 घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जोनवार ड्यूटी आज दिनांक 17 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक लगायी गयी है। क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, फर्सट एड मेडिकल कैंप लगाया गया है. नगर निगम सहित गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ का सहयोग निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था में मिल रहा है। इस हेतु नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने पूर्व में ही आवश्यक निर्देश प्रशासनिक तौर पर श्रीगणेश मूर्तियों की विसर्जन व्यवस्था देने जारी किये हैं एवं इस हेतु एक समिति गठित की है।

Related Articles

Back to top button