जिला जनसंपर्क कार्यालय विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण पोलों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट
जिला जनसंपर्क कार्यालय
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण
पोलों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट
रायपुर 19 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विकासखंड तिल्दा के बजरंग चौक निवासी श्री यंशवत सेन ने स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बजरंग चौक स्थित कुवा के पास स्ट्रीट लाइट लगाने पोल तो लगा दिए गए थे। लेकिन उसमें स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई थी। इससे वहां से आवागमन करने वालों के साथ स्थानीय रहवासियों को परेशानी होती थी। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके संबंधित विभाग ने सभी पोलों में स्ट्रीट लाइट लगवा दिया। जिसकी जानकारी श्री सेन को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।