
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 के अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखजी वार्ड 54 के क्षेत्र में बोरियाखुर्द कांदुल मार्ग में शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को पुलिस प्रशासन, तहसीलदार एवं नगर निवेश जोन 10 की संयुक्त टीम व्दारा हटाने की कार्यवाही की गई। श्रीराम मैरीज पैलेस के सामने बिना अनुमति किये जा रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई।

