रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया

दिनांक: 28/09/2024

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया

गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम वर्ष की छात्राओं का फूल बरसाकर स्वागत करके किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे इन आउट गेम,पिरामिड गेम एवं बैलून गेम का आयोजन किया गया। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में विज्ञान विभाग से दिव्यांशी सोनी, वाणिज्य विभाग से लिजा नाज एवं कंप्यूटर विभाग से जानवी साहू को मिस फ्रेशर चुना गया एवं खुशी देवांगन विज्ञान विभाग की छात्रा को मिस गुरुकुल का खिताब दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्राएं स्नेहा, नजमा , सौम्या एवं प्रगति ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button