अग्रसेन जयंती: अग्रसेन महाविद्यालय में हुई महाआरती
अग्रसेन जयंती: अग्रसेन महाविद्यालय में हुई महाआरती
= आरती थाली सजाओ स्पर्धा में काजल को प्रथम, रूपाली को द्वितीय स्थान मिला
रायपुर. अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज महाआरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा महाराज अग्रसेन के साहस और शौर्य का गौरवपूर्ण स्मरण किया गया, जिन्होंने अपने समुदाय की सुख-समृद्धि के लिए अनुकरणीय आदर्श स्थापित किये. कार्यक्रम के आरम्भ में सभी अतिथियों तथा विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन के बनाए हुए अनुशासन और सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया. इस अवसर “आरती-थाली सजाओ” प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बी बी ए की काजल निर्मलकर को प्रथम और एम एस डब्लू की रूपाली अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केंदीय इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय इकाई के सचिव डा. जे.पी. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्यगण- उमेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रमुख रूप से शामिल हुए. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने इस पवित्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया. वहीँ महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं दीं.
अग्रसेन महाराज की स्तुति-वंदना के पश्चात महविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से सजी थाली में दीये रखकर महाआरती में भाग लिया. इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इस महाआरती में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही.