छत्तीसगढ़रायपुर

लोहारीडीह मामले में कितने लोगों के खिलाफ मामला है और कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

लोहारीडीह मामले में कितने लोगों के खिलाफ मामला है और कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

कवर्धा कांड पर कांग्रेस ने सरकार से पूछे पांच सवाल

कवर्धा के लोहारीडीह की घटना का विवरण आप सबको पता है. फिर भी एक बार दोहराना ठीक होगा.

• कवर्धा के ग्राम लोहारीडीह में कानून व्यवस्था बिगड़ने का मामला शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की कथित आत्महत्या से शुरु हुआ।

• ग्रामीणों को एक व्यक्ति पर शक था। नाराज ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का घर घेरकर आग लगा

दी, जिससे उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने दिनांक 15.09.2024 को कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 33 महिलाएं 2 नाबालिग और 34 पुरुष थे।

• गिरफ्तार किए गए लोगों में एक युवक प्रशांत साहू भी था।

• दिनांक 18.09.2024 को खबर मिली कि प्रशांत साहू की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार से पहले प्रशांत साहू का पोस्टमॉर्टम हुआ।

• अतिम संस्कार से पहले जो तस्वीरें रिश्तेदारों ने ली हैं उसमें दिखाई पड़ रहा है कि उसके शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान हैं. स्पष्ट है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रशांत को बुरी तरह पीटा था।

• अंतिम संस्कार के लिए आए प्रशांत के भाई और उसकी मां ने बताया कि उन्हें तथा अनेक अन्य बंदियों की पुलिस ने रात भर पुलिस थाने में पिटाई की है।

• प्रशांत के भाई ने अपने शरीर पर चोट के जो निशान दिखाए उसकी तस्वीर भी विचलित करने वाली हैं।

• प्रशांत की मां तो ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहीं थी. इसके वीडियो भी बनाए गए है।

* कवर्धा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला है।

* इस घटना को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों की भूमिका संदिग्ध रही है।

* प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है इसका प्रमाण तो सरकार ने खुद कलेक्टर और एसपी को हटाकर दे दिया।

* पर सरकार अभी भी मानों सो रही है, या गृहमंत्री की धमकियों से सब डरे हुए हैं।

* हमें ग्रामीणों ने बताया है कि किस तरह से गृहमंत्री किस तरह से ग्रामीणों और बंदी बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों को धमकियां दे रहे हैं।

* ऐसे में न्याय की उम्मीद तो बहुत कम दिखाई देती है.

कवर्धा कांड को लेकर हम सरकार से पांच सवाल पूछना चाहते हैं –

१. पुलिस के अनुसार शिवप्रसाद साहू ने की परिवार वालों काকরণর है कि यह हत्या को मामला है। शव का पोस्टमॉर्टम मध्यप्रदेश में हुआ। बिना परिजनों को बुलाए साल के बेटे की उपस्थिति में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कचरू साहू की बेटी ने फिर से पोस्टमॉर्टम करने का छत्तीसगढ़ और कयपदेश में मुख्यमंत्री, गृह सजिव डीजीपी और संबंधित जिले के एसपी को पत्र लिखा है। मैंने भी इसी आधार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

सवाल है कि क्यों इस संबंध में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारें और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है? अगर यह मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है तो क्या छत्तीसगढ़ पुलिस ने कयप्रदेश सरकार से इस सबंध में कोई पहल की है?

2. 15 सितंबर 2024 को ग्रामीणों ने कथित रुप से एक मकान को आग लगा दी और उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 69 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से पांच तो कवरू साहू का पोस्टमॉर्टम करवाने गए थे। कुछ लोग हैदराबाद से लौटे थे और कुछ लोग बाहर के रहने वाले है और घटना वाले दिन गांव में थे ही नहीं।

सवाल यह है कि पुलिस में बिना विवेचना किए लोगों को किस आधार पर गिरफ्तार किया और गिरफ्तार किए गए लोगों पर धाराए किस आधार पर लगाई गई?

3. गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 69 थी, जिनमें से एक की अभिरक्षा में मौत हो चुकी है, लेकिन मामला 169 लोगों के खिलाफ है सुना है कि कुल पांच मामले दर्ज किए गए है।

सवाल यह है कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए है उनकी सूची अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई है? जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं उन पर कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

4. छत्तीसगढ़ सरकार ने घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बाद दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं।

सवाल यह है कि यदि जांच के आदेश दे दिए गए हैं तो जांच के बिंदु क्या तय किए गए हैं? क्या इसमें पुलिस हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के अलावा बाकी लोगों की बर्बरतापूर्ण पिटाई की भी जांच होगी?

5. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है. महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा गया है. कुछ लोगों की हड्डियां टूटने की भी सूचना है. इसी प्रताड़ना की वजह से प्रशांत साहू की मौत हो गई।

सवाल यह है कि प्रशांत साहू की मौत के लिए कितने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है? क्या इसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश का नाम है? अगर मामला दर्ज हुआ है तो क्या वह हत्या का मामला है? अगर नहीं है तो क्यों नहीं है?

Related Articles

Back to top button