रायपुर

निगम ने अमलीडीह मुख्य मार्ग में ठेलों, गुमटियों पर गन्दगी, कचरा फैलाने, सड़क पर पार्किंग करने, अतिक्रमण करने , डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 24200 रूपये का जुर्माना किया

निगम ने अमलीडीह मुख्य मार्ग में ठेलों, गुमटियों पर गन्दगी, कचरा फैलाने, सड़क पर पार्किंग करने, अतिक्रमण करने , डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 24200 रूपये का जुर्माना किया

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही एवं निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन सहायक अभियंता नगर निवेश श्री योगेश यदु, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में निगम जोन 10 क्षेत्र के तहत अमलीडीह मुख्य मार्ग में ठेलों और गुमटियों के सड़क पर अतिक्रमण, सड़क पर वाहन पार्किग किये जाने के साथ दुकानों में डस्टबिन नही रखने और सड़क मार्ग पर कचरा एवं गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित जनशिकायतों के वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये गए स्थल निरीक्षण के दौरान सही पाए जाने पर स्थल पर पहुंचकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्थल पर पहुंचकर अभियान पूर्वक कार्यवाही की गई।


अभियान के दौरान राजभोग रेस्टोरेंट में गंदगी पाये जाने और सड़क मार्ग पर पार्किग किये जाने पर 15000 रूपये हैलो ममोस के संचालक पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 2000 रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान कुल 24200 रूपये का जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर वसूलने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button