छत्तीसगढ़

आचार संहिता के उल्लंघन में दो चाकूबाज गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवरण इस प्रकार है कि आज मुखबिर से सूचना मिला कि भैया तालाब पार प्रोफेसर कॉलोनी में दो व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर बैठा है की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर टीम रवाना हुआ दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे,दोनो व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एक नग लोहे का चाकू अवैध रूप से रखे मिला आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 424/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट,अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 19.10.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपी- 01. शैलेश यादव पिता राजेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी सुमेरु मठ के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 02. दिनेश देवांगन पिता जगदीश देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी छुईया पारा दुर्गा मंदिर खो खो तालाब के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

Related Articles

Back to top button