छत्तीसगढ़

DRG जवान को मारने की मंशा से नक्सलियों का हमला, भाई को बनाया निशाना

छत्‍तीसगढ़ में पुलिस फोर्स लगातार नक्‍सलियों को नुकसान पहुंचा रही है। नक्‍सली मुठभेड़ में कई नक्‍सली मारे गए हैं। इसी के कारण नक्‍सली बौखला गए हैं। उन्‍होंने अब ग्रामीणों की हत्‍या करना शुरू कर दिया है।
इसी के चलते दंतेवाड़ा जिले के हिरोली गांव में नक्सलियों ने DRG जवान के घर हमला कर दिया। जहां जवान के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। करीब 10 नक्‍सली जवान की हत्‍या करने की मंशा से पहुंचे थे। युवक की हालत गंभीर है, जिसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के गांव हिरोली गांव में डीआरजी जवान का घर है। मंगलवार की रात नक्‍सली DRG जवान को मारने गए थे, लेकिन उन्‍होंने उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके से नक्‍सली भाग निकले।

Related Articles

Back to top button