छत्तीसगढ़

दीपावली पर मुख्यमंत्री साय का संदेश: छत्तीसगढ़ के लोगों को शुभकामनाएं

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीपावली की बधाई देते हुए ट्वीट किया है

अवधपुरी मम पुरी सुहावनि।

उत्तर दिशा बह सरयू पावनि।।

पावन है अयोध्या धाम, जहाँ कण-कण में बसे हैं भांचा राम।

यह “दीपावली” ऐतिहासिक है, क्योंकि करोड़ों सनातनियों के आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं और उसके बाद यह पहली दीपावली है, जिसे करोड़ों रामभक्त बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

इस मंदिर के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया, इस दिन के इंतजार में कई पीढ़ियाँ गुजरी हैं। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं जो ऐसी भव्य दीवाली के साक्षी बनने जा रहे हैं।छोटी दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या नगरी लाखों दीये की रौशनी से जगमगा रही है, लोग अपनी सनातन परंपरा और भगवान श्रीराम का यशगान कर रहे हैं।

आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि हम सभी के भांचा प्रभु राम के आगमन पर अपने-अपने घरों में भक्ति और आत्मीयता के दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाएं। जय भांचा राम!

समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

Related Articles

Back to top button