छत्तीसगढ़

ग्राम टाडा में बड़ी कार्रवाई: 160 बोरी धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

महासमुंद । बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में बसना के ग्राम टाडा, पंचायत अंकोरी में गंगेश्वरी के घर में 160 बोरी धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए धान बोरी जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि टाडा के गंगेश्वरी के घर में बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध परिवहन और भण्डारण पर लगातार सख्ती से कारवाई की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, पटवारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button