छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन ने 04 सितम्बर 2023 से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित की

राजेश सोनी जिला अध्यक्ष रायपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन द्वारा 04 सितम्बर 2023 से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन को विधायक, मंत्री एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से चर्चा उपरांत स्थगित किया गया है। लिपिक फेडरेशन पदाधिकारियों ने माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा के निवास स्थान पर मुलाकात की जिसमें माननीय विधायक के द्वारा लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति की प्रथमदृष्टया प्रतीत होने का लेख करते हुये उसमें सुधार करने की अनुशंसा करते हुये वर्तमान अनिश्चितकालीन आंदोलन में नही जाने की सलाह दी गई उन्होने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंत्रीमंडल के मंत्रियों सहित मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को अपने पत्र के माध्यम से लिपिकों के ज्ञापन प्रेषित किया। श्री कमलप्रीत सिंह सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से हुई भेंट में लिपिक फेडरेशन के पदाधिकारियों से लिपिकों के वेतनमान में सुधार हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्मुख प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया, उन्होने ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नही जाने की सलाह फेडरेशन के पदाधिकारियों को दी। इसी तारतम्य में आज मंत्रालय में माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री वन, आवास एवं पर्यावरण से संपर्क किया गया उन्होने ने भी लिपिक फेडरेशन के पदाधिकारियों के ज्ञापन पर प्रस्ताव तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
लिपिकों के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छ.ग.लि.व.शा कर्म.संघ, रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष छ.ग.प्र.लि.व.शा.कर्म.संघ, वीरेंद्र नाग प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वन कर्मचारी संघ, व्ही. पी. तिवारी, आर.बी.साहू, देवाशीष दास, राजकुमार सौंधिया, जाहिद अहमद, गौतम हाजरा, रफीक मोहम्मद, राजेश सोनी, रघुराज सिंह, मनीष शर्मा, परिवेश ठाकरे, अतिश शर्मा, मुकेश कसार, सहित रायपुर जिले अन्य लिपिक साथी उपस्थित रहे।



