छत्तीसगढ़रायपुर

आज रायपुर जिले में 13 हजार 72 टन धान की हुई खरीदी

 

आज रायपुर जिले में 13 हजार 72 टन धान की हुई खरीदी

रायपुर 26 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 13 हजार 72 टन धान की खरीदी की गई। जिले में अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 19 हजार 190 किसानों से 78 हजार 852 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से 181 करोड़ 53 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

Related Articles

Back to top button