छत्तीसगढ़रायपुर

ब्राह्मण समाज के द्वारा स्वर्ण दंपत्ति एवं धरोहर सम्मान समारोह आयोजित

ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के द्वारा स्वर्ण दंपत्ति एवं धरोहर सम्मान समारोह वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोविंद मिश्रा जी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,विशिष्ट अतिथि श्री राकेश चतुर्वेदी जी सेवा निवृत्त मुख्य वन संरक्षक,श्री शशिकांत द्विवेदी जी प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ,एवं समाज सेवक श्री संतोष पुजारी जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश तिवारी ने किया

। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता मिश्रा ने बताया कि संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज के ऐसे 15, दंपत्ति जिनके विवाह के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके है को स्वर्ण दंपत्ति सम्मान एवं 80 प्लस 10 वरिष्ठ सदस्य को धरोहर सम्मान से सम्मानित किया गया । योगेश तिवारी ने अध्यक्षीय भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते बताया कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त विषमताए में से एक विवाह के कुछ समय पश्चात विवाह विच्छेद करने वाले से सामने स्वर्ण दंपत्ति के मिशाल पेश करना है । युवा पीढ़ी को इनके अनुभव के लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता है जिससे विवाह विच्छेद की समस्या दूर किया जा सके। कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता मिश्रा श्रीमती,श्रीमती आभा शर्मा, उमा तिवारी,श्रीमती सुनीता तिवारी,श्रीमती मल्लिका मिश्रा,अमित मिश्रा,प्रदीप मिश्रा अवधेश धर दीवान ,सुधीर तिवारी,अविनाश मिश्रा,अखिलेश शर्मा,दीपक तिवारी,भारती अवतार शर्मा,विनय दुबे,राजू महराज पलारी से श्रीमती यश प्रभा पांडेय,राहुल पांडेय पल्लवी होता,सुषमा सामंत राय,प्रेम मिश्रा,कविता पांडवआदि उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन श्रीमती निवेदिता मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button