
रायपुर –राजधानी शहर रायपुर के नगर निगम क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन हेतु बारिश में जल के भराव की समस्या दूर करने नालों का निर्माण करवाया जा रहा है. आज नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने देवेन्द्र नगर क्षेत्र पहुंचकर पुराने नाले में वाल निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु की उपस्थिति में किया एवं सम्बंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए, ताकि देवेन्द्र नगर क्षेत्र में बारिश में जल का भराव होने की समस्या को दूर किया जा सके. आयुक्त ने अधिकारियों को प्रगतिरत नाला निर्माण कार्य सतत मॉनिटरिंग से समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ.




