छत्तीसगढ़रायपुर

आयुक्त ने सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था देखी, स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी प्राथमिकता से करने दिए निर्देश

  रायपुर – राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि प्रतिदिन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग कर सुलभ शौचालयों को स्वच्छ रखा जाना सुनिश्चित किया जाये. आयुक्त ने निगम जोन 2 कार्यालय के समीप और नारायणा हॉस्पिटल के समीप सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने सुलभ शौचालयों में क्यूआरकोड, पेमेंट मशीन की व्यवस्था का निरीक्षण किया.

Related Articles

Back to top button