छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस ने ग्लोबल डाइनिंग एटिकेट का वर्कशॉप सफलता पूर्वक कराया।

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस ने ग्लोबल डाइनिंग एटिकेट का वर्कशॉप सफलता पूर्वक कराया। यह वर्कशॉप महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था जिसमें सबने ग्लोबल डाइनिंग के तौर तरीक़े सीखे।यह वर्कशॉप की मेंटर अनमोल अग्रवाल जी जो ग्लोबल अवार्ड विनर हैं उन्होंने बताया के डाइनिंग टेबल में हमें अपना पॉश्चर कैसे रखना चाहिए व चम्मच, फोर्क, चॉपस्टिक को इस्तेमाल करना सिखाया। उन्होंने बताया की खाते वक़्त हम ख़ामोशी में भी कितना कुछ कह जाते हैं। वर्कशॉप के साथ ही सदस्यों के लिए लंच का भी प्रावधान था ।
क्लब प्रेसिडेंट रोटेरीयन मनीषा अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी रोटेरीयन श्वेता शर्मा व क्लब कोषाध्यक्ष रोटेरीयन तनुश्री अग्रवाल सहित 80 सदस्यों ने उत्साहित होकर हिस्सा लिया।
इस वर्कशॉप की चेयरपर्सन रोटेरियन नीतु सिंघानिया एवं रोटेरियन शोभा अग्रवाल थे।
प्रोग्राम कोर्डिनेटर रोटेरियन प्राची अग्रवाल ने बताया कि यह वर्कशॉप का उद्देश्य फ़ेलोशिप के साथ महिलाओं को कुछ नया सीखाने का था जिसे वे अपने दिनचर्या में इस्तेमाल कर पाए

Related Articles

Back to top button