राष्ट्रीय

केजरीवाल की 15 गारंटी: यमुना की सफाई और महिलाओं को आर्थिक मदद

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मैनिफेस्टो जारी करते हुए कई कहा है कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम 15 गारंटी जारी कर रही है जो अगले पांच साल के अंदर पूरी की जाएंगी।

रोजगार की गारंटी

केजरीवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। तो मैंने अपनी पूरी टीम प्लान बना रही है कि कैसे रोजगार दिया जाएगा।

महिला सम्मान योजना की गारंटी

केजरीवाल ने वादा किया कि हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद जल्द से जल्द योजना लागू की जाएगी।

संजिवनी योजना की गारंटी

वहीं सभी बुजुर्गों को अच्छे से अच्छा इलाज करवाए जाने का वादा किया गया है और जिसमें खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

पानी के गलत बिल माफ करने की गांटी

सरकार बनने के बाद सभी लोगों के गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे

24 घंटे साफ पानी, युमना साफ और सड़को सही करने की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह तीन गारंटी हमने साल 2020 में भी की थी। मैं स्वीकार कर रहा हूं कि यह तीन काम हम नहीं कर पाए। लेकिन यह तीनों काम मेरा सपना है तो अगले पांच साल में ये तीनों काम हम पूरा करेंगे। हर घर 24 घंटे साफ पानी, युमना साफ और सड़को सही करेंगे।

डॉ आम्बेडकर स्कॉलरशिप योजना

अरविंद केजरीवाल ने कहा डॉ. आम्बेडकर स्कॉलरशिप योजना लागू की जाएगी जिसके तहत दलित समाज के बच्चे के विदेश में पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

छात्रों के लिए गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं की तरह कॉलेज और स्कूलों के छात्रों को फ्री बस यात्रा दी जाएगी और मेट्रो के किराए में भी छूट दी जाएगी।

पंडितों और ग्रंथियों के लिए गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर महीने पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

किराएदारों को भी मुफ्त बिजली पानी देने की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में बिजली पानी मुफ्त है लेकिन किराएदारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे में अब सरकार बनने के बाद ऐसी योजना बनाई जाएगी जिससे किराएदारों को भी इसका लाभ मिले।

Related Articles

Back to top button