
आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को, डॉक्टर एम पी महेश्वर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं दुर्ग रायपुर संभाग के निर्देशन में एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी के समन्वय में,टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ संजीव मेश्राम के मार्गदर्शन में, होटल महेंद्रा में कोल्ड चैन हैंडलर की कोल्ड चैन मेंटेन, टीका के रखरखाव और नियमित टीकाकरण कार्यकम के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 5&6 को आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण डॉक्टर संजीव मेश्राम, डॉक्टर नितिन पाटिल एस एम ओ डब्लू एच ओ, मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री सुनील स्टेट रिसोर्स परसन, श्री सुरेश शर्मा रेफ्रिजरेटर टैक्नीशियन,कोल्ड चैन हैंडलर श्री दुर्गाचरण साहू, कोल्ड चैन मैनेजर श्री काजेश्वर सिंह द्वारा दिया गया । इस अवसर पर जिला कार्यालय से सांख्यिकी अधिकारी श्री डी के बंजारे जी, सेक्टरियल असिस्टेंट राज यदु, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे उपस्थित रहें।




