पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में फिजियोथेरेपी सेंटर के एक वर्ष पूरे होने पर आज
जीने की तमन्ना बढ़ी : सत्यनारायण शर्मा
जीने की तमन्ना बढ़ी : सत्यनारायण शर्मा
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में फिजियोथेरेपी सेंटर के एक वर्ष पूरे होने पर आज
एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन महिविद्यालय में किया गया । अग्रसेन महाविद्यालय में स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर को एक साल पूरे हो चुके है और समाज सेवा के रूप में यह न्यूनतम दर पर आस पास के नागरिक इसका लाभ ले रहे है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने महाविद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में इस तरह का योगदान करते रहना चाहिए..कमजोर लोग को भी स्वस्थ सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए ।लोकहित में अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की महाविद्यालय के सहयोग से बहुत से जरूरतमंद संतुष्ट हुए है।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि १४ फरवरी २०२४ को इस फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना लोगो की जरूरतों को देखते हुए शुरू की गई थी अभी तक ९००० लोग इस सुविधा से लाभान्वित हो चुके है।
परीक्षण के लिए डॉक्टर विकास कुमार द्विवेदी( वरिष्ठ फिजियोथेरेपी सलाहकार)डॉ अंकित शर्मा मेडिसिन विभाग
डॉ अभिषेक त्रिपाठी आर्थोपेडिक,
डॉ सन्नी उतम्मानी पेट रोग विशेषज्ञ,
डॉक्टर प्रतीति त्रिपाठी,(एम बी बी एस) महिला रोग विशेषज्ञ)
डॉक्टर विकास मिश्रा (एम बी बी एस नेत्र रोग विशेषज्ञ,सर्जन), अनन्या मिश्रा (डेंटल विशेषज्ञ) मूत्र जांच विशेषज्ञ,पेट संबंधी विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे ने किया । कार्यक्रम प्रभारी डॉ शोभा अग्रवाल और श्रीमती दीपिका अवधिया ने बताया कि अग्रसेन महाविद्यालय और श्री राम चन्द्र स्वमी नागरीदास मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।