छत्तीसगढ़रायपुर

फाइलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि किया जाएगा।

दिनांक 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों को अपने समक्ष (डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन) में दवा खिलाया जायेगा। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि विभिन्न चरणों में किया जाएगा *प्रथम चरण 4 दिवस का रहेगा जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च तक आंगन बाड़ी, स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन करवाया जाएगा। द्वितीय चरण 3 मार्च से 10 मार्च,8 दिन का रहेगा जो कि समुदाय स्तर पर मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर खिलाया जाएगा। तृतीय चरण 11 मार्च से 13 मार्च तक 3 दिन का माप अप दिवस रहेगा जिसमें छुटे हुए जनसंख्या को दवा सेवन करवाया जाएगा*। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा अन्य निजी चिकित्सालयों में ओपीडी स्थल के पास 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक बूथ लगाकर भी दवा सेवन करवाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने बताया कि इस कार्यकम के लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग कर दी गई हैं एवं कलेक्टर महोदय डॉक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक भी ली गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विमल किशोर राय ने बताया कि कार्यकम के दौरान सभी सीएचसी पीएचसी में आपातकालीन स्थिति के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम का भी गठन किया जाएगा, ताकि सामूहिक दवा सेवन के दौरान किसी प्रकार के एडवर्स इफेक्ट होने पर अतिशीघ्र उपचार किया जा सके। *इसी कड़ी में आज दिनांक 27 फरवरी को गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर डब्लू एच ओ के स्टेट कॉर्डिनेटर डॉक्टर मनोज सिंह एवं पी सी आई से स्टेट प्रोग्राम मैनेजर श्री मिथलेश सिंह उपस्थित रहें* यह अभियान विशेष रूप से जिले के चारों ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों में *रामनगर, गोगांव, हीरापुर भनपुरी एरिया* में किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button