प्लेसमेंट से खीले चेहरे
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्रों ने ट्रेनर के पद के लिए अपना भाग्य आजमाया। ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों के कौशल का परिक्षण किया गया। महाविद्यालय के निर्देशक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन का आभार उद्देश्य ही है युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किये जाते हैं जिससे छात्रों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। प्राचार्य डॉ यूलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि छात्रों ने बढ़ी संख्या में उपस्थित होकर साक्षात्कार का सामना किया बहुत से छात्रों का चयन हुआ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सेफ एजुकेट की ओर नीरज साहू, गनिता साहू और आंचल वर्मा ने लिया साक्षात्कार। कार्यक्रम की जानकारी प्लेसमेंट प्रभारी प्रो अभिनव अग्रवाल ने दी। प्रो मो रफिक और निधि अगवाल ने कहा कि ३० से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया।



