छत्तीसगढ़

चेम्बर चुनाव: अमर परवानी ने लड़ने से किया इनकार, जानें क्या है वजह

रायपुर: चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी ने चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह अजय भसीन अध्यक्ष प्रत्याशी हो सकते हैं।
जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने एक बयान में कहा कि वे प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों एवं जय व्यापार पैनल के हित को ध्यान में रखते हुए आगामी चेम्बर चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी पद से अपना नाम वापस लेने का निर्णय ले रहे है। लेकिन व्यापारिक समाज की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संकल्प सदैव अटूट रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत लाभ या हानि से परे, व्यापारी समाज के हितों, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। जय व्यापार पैनल को अब तक जो अपार समर्थन, स्नेह और विश्वास व्यापारियों से मिला, वह हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है, हमें विश्वास है यह समर्थन हमेशा मिलता रहेगा।
उन्होंने हम जय व्यापार पैनल की ओर से सभी व्यापारी साथियों का आभार व्यक्त किया हैं, जिन्होंने हमें निरंतर समर्थन और विश्वास दिया। हमारा उद्देश्य हमेशा व्यापारिक समाज के हितों की रक्षा करना और उनके सम्मान को सर्वोपरि रखना रहेगा।

Related Articles

Back to top button